इटारसी। देहात थाना पुलिस ने महाराणा प्रताप स्कूल रोहना के बस चालक के खिलाफ फरियादी गुलाबदास पिता लखनलाल पटेल, निवासी बाईखेड़ी की शिकायत पर लापरवाही और तेजी से बस चलाने का प्रकरण पंजीबद्ध किया है। घटना मंगलवार को सुबह लगभग साढ़े 8 बजे पेट्रोल पंप के पास रोहना में घटित हुई थी।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार घटना में छात्राएं रागिनी और कृतिका को चोट आयी थी, और करीब डेढ़ दर्जन छात्र-छात्राएं को भी मामूली घायल हुए थे। पुलिस ने बस क्रमांक एमपी 14 पी-0199 के चालक राजेन्द्र सिंह राजपूत के खिलाफ तेजी और लापरवाही से बस चलाने का प्रकरण पंजीबद्ध किया है।








