इटारसी। पीपल मोहल्ला में युवकों के गुटों में आपसी झगड़े में तलवार सहित अन्य धारदार हथियार का प्रयोग हुआ है। पुलिस ने एक दूसरे की शिकायत पर दोनों पक्षों पर मामला दर्ज किया है।
पुलिस थाने में राहुल पिता प्रकाश केवट 22 वर्ष निवासी पीपल मोहल्ला ने शिकायत दर्ज करायी कि दुर्गेश केवट, सौरभ केवट और सानू बैस ने उसके साथ उसके मामा रोशन केवट को पुरानी रंजिश को लेकर गालियां दीं और तलवार व लोहे की किसी चीज से तथा हाथ मुक्कों से मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी है। घटना लखन बैस वाली गली की बतायी गयी है।
इसी तरह से दूसरे पक्ष से दुर्गेश पिता संतोष केवट 24 वर्ष ने शिकायत दर्ज करायी है कि भंडारी मंडलेकर, रोशन केवट और राहुल केवट ने पुरानी रंजिश के कारण गालियां दीं व उसके दोस्त गौरव शिव के साथ चाकू व लोहे की किसी चीज से मारपीट कर चोट पहुंचायी और जान से मारने की धमकी दी है। पुलिस ने दोनों पक्षों पर मामला दर्ज कर लिया है।








