---Advertisement---
Bachpan Play School, Itarsi

शांतिधाम में बनाए जा रहे एक दर्जन अस्थायी चिता स्थल

By
On:
Follow Us

इटारसी। शांतिधाम शमशान घाट गोकुल नगर खेड़ा में कोरोना को देखते हुए नगर पालिका परिषद इटारसी द्वारा लगभग एक दर्जन अस्थाई चिता स्थल के चबूतरे बनाए जा रहे हैं। मंगलवार से ठेकेदार ने कार्य शुरू कर दिया है। जनभागीदारी समिति के कार्यकारी सदस्य प्रमोद पगारे ने बताया कि 4 एकड़ के क्षेत्र में पर्याप्त शेड न होने से खुले मैदान में जगह-जगह चिता जलानी पड़ रही है। यहां तक की जो जमीन लावारिस शवों को दफनाने के लिए है, वहां भी चिता जलाई जा रही है। नगर पालिका द्वारा चबूतरों के निर्माण के बाद कुछ हद तक समस्या समाप्त होगी। शांति धाम शमशान घाट जनभागीदारी समिति गोकुल नगर खेड़ा के कार्यकारी सदस्य प्रमोद पगारे ने समस्या के समाधान के लिए विधायक डॉ सीतासरन शर्मा (MLA Dr. Sitasaran Sharma), भाजपा नेता जगदीश मालवीय (BJP leader Jagdish Malviya), अनुविभागीय अधिकारी राजस्व मदन सिंह रघुवंशी (Subdivisional Officer Revenue Madan Singh Raghuvanshi), मुख्य नगरपालिका अधिकारी हेमेश्वरी पटले (Chief Municipal Officer Hemeshwari Patale) का आभार व्यक्त किया है।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Leave a Comment

error: Content is protected !!
Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.