---Advertisement---

यहां के लोगों ने आंखों-आंखों में गुजारी आधी रात

By
On:
Follow Us

विद्युत व्यवस्था सुचारू करने एजीएम स्वयं उतरे मैदान में

इटारसी। एक बड़ी आबादी को आधी रात के बाद से बिजली नहीं मिली तो करीब एक दर्जन युवाओं को देर रात में विद्युत कंपनी के दफ्तर पर डेरा डाल दिया। वे कंपनी की लापरवाही से नाराज थे। इस दौरान करीब आधा घंटे कंपनी के एजीएम से चर्चा हुई। टेलीफोन पर अफसर ने मैदानी अमले से बात की और जब बात नहीं बनी तो खुद को मैदान में उतरना पड़ा, जब कहीं जाकर दोपहर 12 बजे से बंद बिजली रात 3 बजे मिल सकी।
दोपहर 12 बजे से इंदिरानगर नयायार्ड की बिजली सप्लाई बंद (power supply off) हो गयी थी। सारा दिन इंतजार किया और रात 12 बजे यहां के लोगों का सब्र जवाब दे गया। आधी रात को क्षेत्र के एक दर्जन से अधिक युवाओं ने विद्युत कंपनी कार्यालय जाकर एक प्रकार से धरना ही दे दिया। डिवीजन कार्यालय पहुचकर वहां मौजूद एजीएम विवेक चावरे को बिजली की समस्या और विभाग के लापरवाह कार्य प्रणाली से अवगत कराया। युवा बिजली सप्लाई चालू करने की मांग पर अड़े थे।
बता दें की रविवार को जमानी सब स्टेशन से जुड़े इंद्रा नगर, नया यार्ड, आजाद नगर, वैशाली नगर सहित एक दर्जन से अधिक ग्रामीण क्षेत्र की विद्युत सप्लाई दोपहर 12 बजे से बंद थी जो रात 12 बजे तक सुचारू नहीं हो पाई, तो क्षेत्र के युवाओं के सब्र का बांध टूट गया और आक्रोशित युवा विद्युत वितरण कम्पनी (power distribution company) के डिवीजन कार्यालय पहुं गये। यहां एजीएम विवेक चावरे (AGM Vivek Chavre) से आधे घंटे चर्चा की। स्वयं चावरे ने संबंधित मैदान अमले और जमानी सब स्टेशन संपर्क कर व्यवस्था के विषय में जानकारी ली। लेकिन, समाधान होते न देखकर वे स्वयं अपने चार पहिया वाहन से निकल पड़े। उनके साथ युवाओं की यह टीम भी रहीं जो शिकायत करने पहुंचे थे। ये लोग 1 बजे फील्ड पर निकले और वास्तविक स्थिति जानने की कोशिश की। रात करीब 3 बजे विद्युत व्यवस्था तो बहाल हो गयी थी लेकिन पुन: स्थिति न बिगड़े इसके लिए श्री चावरे सुबह 5 बजे तक मैदान में डटे रहे।

 

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Leave a Comment

error: Content is protected !!
Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.