इटारसी। फोरलेन रोड स्थित मोनू ढाबा के सामने मारपीट और गाली-गलौज का मामला प्रकाश में आया है। पुरानी इटारसी के रहने वाले दो युवकों के साथ आरोपी मोनू यादव ने विवाद करते हुए मारपीट की और उन्हें जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने पीडि़तों की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, घटना 12 मार्च की दोपहर करीब 01:30 बजे की है। फरियादी राहुल पिता झग्गनलाल धुर्वे 33 वर्ष और उनके साथी दीपक केवट पिता धुरीलाल केवट के साथ यह घटना हुई। आरोपी मोनू यादव निवासी आजाद चौराहा, पुरानी इटारसी ने ढाबे के सामने उन्हें रोककर विवाद शुरू कर दिया।
पीडि़तों ने पुलिस को बताया कि आरोपी मोनू यादव ने उन्हें सरेराह गंदी-गंदी गालियां दीं। जब उन्होंने इसका विरोध किया, तो आरोपी ने उनके साथ मारपीट की और भविष्य में जान से मारने की धमकी देकर वहां से भाग निकला। पथरौटा पुलिस ने पीडि़तों की शिकायत पर अपराध दर्ज किया है।







