इटारसी। मेहरागांव क्षेत्र में पुरानी रंजिश के चलते मारपीट की एक घटना घटित हुई है। आरोपी आकाश शर्मा, निवासी बिन्द्रा वाली गली सूरजगंज, ने फरियादी शुभम कुल्हाड़े 28 वर्ष को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराने की बात को लेकर रोका और उसके साथ मारपीट की।
फरियादी के अनुसार, जब वह अपने घर के पास मेहरागांव में था, तब आरोपी ने उसे धमकाया कि थाने में रिपोर्ट क्यों की और मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने पीडि़त की शिकायत पर मामला पंजीबद्ध कर लिया है।







