इटारसी। रजक समाज द्वारा महान समाज सुधारक एवं स्वच्छता के अग्रदूत संत गाडगे जी महाराज की 150वीं जयंती अत्यंत हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाई गई। इस अवसर पर समाज द्वारा पूजन-अर्चन, दीप प्रज्वलन और भोजन वितरण सहित विभिन्न सांस्कृतिक व सम्मान समारोह आयोजित किए गए।
भक्तिमय शुभारंभ और दीप प्रज्वलन
कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ आमंत्रित अतिथियों जीतेंद्र राजवंशी, महेश बाथरे और शुभम भगोरिया ने संत गाडगे महाराज के चित्र पर पुष्पमाला अर्पित कर और दीप प्रज्वलित कर किया। इस दौरान संत गाडगे के जीवन आदर्शों और समाज के प्रति उनके योगदान को याद किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित जीतेंद्र राजवंशी, भाजपा नेता जोगेंदर सिंह और एडवोकेट मनोज शर्मा का सम्मान किया। आयोजकों ने बताया कि यह कार्यक्रम समाज की एकता और महापुरुषों के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का एक प्रयास है।
आयोजक मुन्ना लाल भगोरिया ने बताया कि कार्यक्रम में बड़ी संख्या में मातृशक्ति और कन्याओं ने सहभागिता की। नगर अध्यक्ष मोतीलाल भगोरिया ने कार्यक्रम का संचालन करते हुए सभी का स्वागत किया। इस अवसर पर महेश बाथरे जिला अध्यक्ष, अखिल भारतीय धोबी महासभा, चंद्रभान कनोजिया, मोतीलाल भगोरिया, हिमांशु तिवारी, कालीचरण बामने, वीर मालवीय, संभागीय उपाध्यक्ष चंदन बाथरी, विजय मालवीय सोनू, अमित मालवीय, चंदन भगोरिया, वीरेंद्र तिलोटिया, मन्नालाल रजक, बीरू बाथरी और लोकेश मालवीय उपस्थित रहे। शुभम भगोरिया सभी का आभार व्यक्त किया।









