इटारसी। आज 12 नवंबर को इटारसी रेलवे स्टेशन पर धार्मिक यात्रा से वापस पुणे, महाराष्ट्र लौट रहे रजक समाज के एक जत्थे का स्थानीय पदाधिकारियों द्वारा भव्य स्वागत-सत्कार किया गया।
स्वागत एवं परिचय
रजक पर्सनल लॉ बोर्ड के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं मध्य प्रदेश प्रभारी राजकुमार मालवीय ने बताया कि सुबह 9:15 बजे पुणे की एकता बहु-उद्देश्यीय संस्था का जत्था इटारसी स्टेशन पहुंचा। इस 11 सदस्यीय जत्थे में जत्था प्रभारी राज परदेसी पुणे सहित अन्य सदस्य शामिल थे, जिनका पुष्पहारों से स्वागत किया गया।
इटारसी में परिचय सम्मेलन की मांग
जत्था प्रभारी राज परदेसी ने इस अवसर पर समाज की वर्तमान आवश्यकताओं पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि आज समाज में युवक-युवती परिचय सम्मेलन की अत्यंत आवश्यकता है। परदेसी ने इटारसी को सुगम आवागमन की दृष्टि से उपयुक्त बताते हुए यहाँ परिचय सम्मेलन आयोजित करने का सुझाव दिया। उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि उनकी संस्था इस पहल के प्रचार-प्रसार में पूरा सहयोग करेगी।
स्वागत सत्कार मंडल
इस स्वागत सत्कार कार्यक्रम में प्रमुख रूप से राजकुमार मालवीय राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं मध्य प्रदेश प्रभारी (रजक पर्सनल लॉ बोर्ड), अशोक मालवीय जिलाध्यक्ष, महेश बाथरी वरिष्ठ समाजसेवी मौजूद थे।








