---Advertisement---

गरबा महोत्सव में प्रदर्शन देखने बड़ी संख्या में आ रहे दर्शक

By
Last updated:
Follow Us

इटारसी। श्री दुर्गा नवग्रह मंदिर परिसर में आयोजित पांच दिवसीय नृत्य एवं गरबा महोत्सव में तीसरे दिन मुख्य अतिथि मध्यप्रदेश तैराकी संघ के अध्यक्ष एवं वरिष्ठ भाजपा नेता पीयूष शर्मा उपस्थित थे। मंदिर समिति के सचिव जितेंद्र अग्रवाल ने पीयूष शर्मा का पुष्पहार एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मान किया।
PicsArt 10 12 11.14.06इस अवसर पर शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि वास्तविक गरबा मां की प्रतिमा के सामने होना चाहिए और इटारसी शहर में श्री दुर्गा नवग्रह मंदिर में स्थापित मां की प्रतिमा के सामने गरबा महोत्सव हमारी पुरातन संस्कृति को आगे बढ़ाने में सहयोग करता है। वर्तमान में गरबे ने कमर्शियल रूप ले लिया है और लाखों रुपए के पुरस्कार रखे जाते हैं। इससे संस्कृति नहीं बचेगी। संस्कृति को बचाना है तो श्री दुर्गा नवग्रह मंदिर में जिस तरह गरबा एवं नृत्य समारोह होता है, इस तरह के आयोजन होना चाहिए। कार्यक्रम में भाजपा मंडल होशंगाबाद अध्यक्ष सागर शिवहरे, जिला उपाध्यक्ष राजेश तिवारी, सांसद प्रतिनिधि राजा तिवारी, इटारसी मंडल पूर्व अध्यक्ष डॉ नीरज जैन, पूर्व सभापति राकेश जाधव, पूर्व पार्षद गीता पटेल, सम्राट तिवारी, विनोद तिवारी, मंडल उपाध्यक्ष सन्नी छाबड़ा, नगर भाजपा महामंत्री राहुल चौरे, अर्पित मालवीय बुलंद, बेअंत सिंह बंजारा आदि उपस्थित रहे। मंदिर समिति की ओर से सचिव जितेंद्र अग्रवाल, कोषाध्यक्ष दीपक जैन देवेंद्र पटेल सुनील दुबे एनआर अग्रवाल ने अतिथियों का स्वागत किया।
आयोजन में कु. कृपा ने अंजनि के लाल तू ने लंका जलाई सोने की गीत पर मनमोहक प्रस्तुति दी। वही शिबू एवं नमन ने राष्ट्रीय भावना से ओतप्रोत गीत तुझ पर बार बार में बार कुर्बान जय मां वंदे मातरम नृत्य प्रस्तुत किया। सांची राव ने मैं मोरनी बनके निकली गज भर चुनर लेकर निकली गीत, अनामिका राव ने रंगीलो मारो ढोलना, वैष्णवी तिवारी ने चांद सो मुखड़ो कोई मोच नहीं आवे, दया एवं भूमि की युगल जोड़ी ने मेरा नाम है महाकाल मैं दीवानी हूं महादेव की, कृपा भाट एवं अंशु भाट की युगल जोड़ी ने खेल पंडा खेल, पायल ग्रुप की जहान्वी, सरगम, अर्पिता, अनामिका ने पतली कमर पर मटका भारी छूट जाएगा टूट जाएगा, टाइटन ग्रुप, न्यास कॉलोनी के नवरंग ग्रुप ने ओम नम: शिवाय थीम पर गरबा प्रस्तुत किया। मां अंबे ग्रुप बजरंगपुरा ने राष्ट्रीय भावना से ओतप्रोत गीत, बजरंगपुरा की युवतियों की टीम राजपूताना ग्रुप ने गरबे की आकर्षक प्रस्तुति दी। इनके अलावा अर्पिता भाट,, महिमा भाट, सृष्टि रोहले, सुहाना भाट ,कुणाल राठौड़, आदित्य भाट, अप्सरा भाट, प्रतिज्ञा एवं प्रतीक्षा सोलंकी, सिद्धि भाट, प्रतिज्ञा सिंह, नंदिनी सिंह ,गौरीश अग्रवाल, डिंपी शर्मा, जहान्वी भाट, कनक पटेल, वैष्णवी भदौरिया, राधिका भदौरिया, समीक्षा सराठे, प्राप्ति मालवीय, रक्षा मिश्रा, आयुषी केवट, उन्नति भदौरिया ने आकर्षक प्रस्तुति दी।

Rohit Nage

Rohit Nage has 30 years' experience in the field of journalism. He has vast experience of writing articles, news story, sports news, political news.

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Related News

Leave a Comment

error: Content is protected !!
Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.