इटारसी। नेशनल हाईवे स्थित एक ढाबे के पास रास्ता रोककर मारपीट और अभद्रता करने का मामला सामने आया है। केसला पुलिस ने बैतूल निवासी व्यक्ति की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है।
पुलिस के अनुसार, फरियादी वसीम खान 43 वर्ष, निवासी आजाद वार्ड, कोठी बाजार बैतूल, शनिवार सुबह लगभग 9:40 बजे केसला क्षेत्र में छत्रपाल पहलवान ढाबा के पास थे। इसी दौरान आरोपियों ने उनका रास्ता रोक लिया और उनके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। विवाद बढऩे पर आरोपियों ने वसीम खान के साथ मारपीट की और उन्हें जान से मारने की धमकी दी।







