इटारसी। शहर के महर्षि नगर में मां विजयासन देवी दरबार समिति के तत्वावधान में कल, 20 फरवरी शुक्रवार को सुबह 11 बजे से एक नि:शुल्क सामूहिक कन्या विवाह समारोह का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम धार्मिक और सेवाभावी वातावरण में मंदिर प्रांगण में होगा।
विवाह कार्यक्रम का विवरण
समिति द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, इस सामूहिक विवाह में तीन जोड़े एक-दूसरे का हाथ थामेंगे। साक्षी सुपुत्री रवि कुमार सराठे, महर्षि नगर, इटारसी और वीरेंद्र सुपुत्र नर्मदा प्रसाद, भगवान नगर, चापानेर, लक्ष्मी सुपुत्री मुन्नालाल उईके और दीपेश सुपुत्र महेश किरोता तथा संगीता सुपुत्री धनराज कौर और राजा सुपुत्र ईश्वर सिंह किरोता विवाह सूत्र में बंधेंगे। समिति ने क्षेत्र के सभी नागरिकों को इस मांगलिक अवसर पर उपस्थित होकर नव-दंपत्तियों को आशीर्वाद देने के लिए आमंत्रित किया है।










