इटारसी। छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती के अवसर पर 19 फरवरी को इटारसी की सड़कों पर ‘स्वराज्य’ का संदेश गूंजेगा। न्यास कॉलोनी सतरास्ता से दोपहर 12 बजे एक भव्य स्वराज्य वाहन रैली निकाली जाएगी। इस आयोजन की तैयारियों को लेकर ईश्वर रेस्टोरेंट में बैठक संपन्न हुई, जिसमें राकेश जाधव को सर्वसम्मति से आयोजन समिति का अध्यक्ष चुना गया।
रैली की खास बातें
- लक्ष्य: 1000 से अधिक मोटरसाइकिलों की भागीदारी।
- आकर्षण: भगवा ध्वज और छत्रपति शिवाजी महाराज की भव्य झांकी।
- प्रारंभ: भारत माता की आरती और महाराज की पूजा-अर्चना के साथ।
बैठक में अभिषेक तिवारी, जगबीर राजवंशी, आशु शर्मा सहित बड़ी संख्या में शिवभक्त उपस्थित रहे। आयोजन का मुख्य उद्देश्य युवाओं में राष्ट्रभक्ति और शिवाजी महाराज के गौरवशाली विचारों का संचार करना है।










