इटारसी। शहर में शांति व्यवस्था और सुरक्षा के प्रति नागरिकों में विश्वास बनाए रखने के उद्देश्य से आज (गुरुवार) इटारसी सिटी थाने से एक प्रभावी फ्लैग मार्च निकाला गया।
पुलिस बल की मौजूदगी और मुस्तैदी दर्शाने के लिए निकाले गए इस फ्लैग मार्च में पुलिस के उच्च अधिकारी शामिल रहे। मुख्य रूप से एसडीओपी वीरेंद्र कुमार मिश्रा और थाना प्रभारी गौरव सिंह बुंदेला उपस्थित रहे।यह फ्लैग मार्च शहर के मुख्य मार्गों से गुजरा, जिसका उद्देश्य शहरवासियों को यह संदेश देना था कि पुलिस प्रशासन किसी भी अप्रिय घटना को रोकने और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पूरी तरह सजग और तत्पर है। फ्लैग मार्च से क्षेत्र में शांति का माहौल सुनिश्चित करने में मदद मिलती है।









