इटारसी। थाना क्षेत्र के अंतर्गत गोमतीपुरा रपटा के पास एक सड़क दुर्घटना का मामला सामने आया है। यहां एक अज्ञात ऑटो चालक ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए एक मोटर साइकिल को टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार युवक को चोटें आई हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, फरियादी आकाश काजले (19 वर्ष), निवासी ग्राम सेहली, अपनी मोटरसाइकिल से जा रहे थे। जब वे रमेश के घर के पास गोमतीपुरा रपटा पहुंचे, तभी सामने से आ रहे एक अज्ञात सवारी ऑटो के चालक ने अपने वाहन को अत्यधिक तेज और लापरवाही पूर्वक चलाते हुए आकाश की बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। घटना के बाद घायल युवक ने थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने अज्ञात ऑटो चालक के खिलाफ मामला पंजीकृत किया है।






