इटारसी। केन्द्रीय विद्यालय भोपाल संभाग द्वारा आयोजित तीन दिवसीय खेल प्रतियोगिता हेतु 24 से 26 अप्रैल विद्यालय की टीम रवाना हुई।
टीम में हॉकी 17 बालक के 14 खिलाड़ी केन्द्रीय विद्यालय-1 ग्वालियर, हॉकी 17 बालिका के 12 खिलाड़ी केन्द्रीय क्रमांक 3 ग्वालियर, योग -17/19 बालक के 10 खिलाड़ी केन्द्रीय विद्यालय नं 2 ग्वालियर, योग -14/17/19 बालिका के 15 खिलाड़ी केन्द्रीय विद्यालय नं. 01 इंदौर तथा तीरंदाजी के 07 खिलाड़ी केन्द्रीय विद्यालय महू के लिए आज 23 अप्रैल 25 को रवाना हुए।
उक्त आशय की जानकारी विद्यालय के खेल प्रभारी अभिषेक संतोरे ने दी। विद्यालय के प्राचार्य अरविंद कुमार रॉय, हॉकी कोच शेख नियाज, योग शिक्षिका श्रीमती ज्योति वर्मा एंव समस्त स्टॉफ ने खिलाडिय़ों के अच्छे प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं प्रेषित की।