इटारसी। सोमवार को सुबह करीब 6:30 बजे नागपुर से मंडीदीप जा रहे कपास से भरे एक ट्रक में केसला के लाल नाले के पास अचानक आग लग गई। देखते ही देखते पूरा ट्रक जलकर खाक हो गया।
ट्रक चालक समीर मंसूरी निवासी धार ने बताया कि नागपुर से कपास की गठान लेकर मंडीदीप जा रहा था। केसला के लाल नाले के पास ट्रक से धुआं निकलता देख उसने गाड़ी रोकी। जब उसने चेक किया तो ट्रक में आग लगी थी।
चालक ने धूल डालकर आग बुझाने का प्रयास किया। लेकिन आग पूरे ट्रक में फैल गई। सूचना मिलते ही इटारसी नगर पालिका की फायर ब्रिगेड और केसला पुलिस मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का प्रयास किया।









