इटारसी। ग्राम नागपुर कलॉ निवासी एक महिला के जेवर और नगदी चोरी हुए हैं। घटना ग्राम मरोड़ा स्थित राकेश प्रजापति के ईंट-भट्टा में हुई है। महिला को करीब 30 हजार रुपए का नुकसान हुआ है।
रामपुर गुर्रा थाने में घटना की शिकायत दर्ज करायी गयी है। पुलिस के अनुसार ग्राम नागपुरकलॉ निवासी महिला छोटी बाई पति अमरचंद प्रजापति 70 वर्ष के इस्तेमाल के पुराने सोने के टाप्स, 22 सौ रुपए नगद तथा मोबाइल सहित करीब 30 हजार के माल पर अज्ञात ने हाथ साफ कर दिया है। शिकायत पर पुलिस जांच कर रही है।







