इटारसी। सिटी थाना अंतर्गत नाला मोहल्ला में एक युवक के साथ दो लोगों ने पुरानी रंजिश को लेकर मारपीट की और गालियां देते हुए जान से मारने की धमकी दी है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार शाहिद पिता इस्माइल शाह 27 वर्ष, निवासी ग्वालबाबा ने शिकायत दर्ज दर्ज करायी है कि यूनुस पिता भूरा शाह और इजरायल शाह ने पुरानी रंजिश को लेकर गालियां दीं और लड़की से मारपीट करके चोट पहुंचायी है।









