इटारसी। रविवार, 28 सितंबर 2025 को शाम लगभग 6:37 बजे पथरोटा थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसा हुआ। एफआरवी-11 (फस्र्ट रिस्पॉन्स व्हीकल) पथरोटा को एक इवेंट के माध्यम से सूचना मिली कि एनटीपीसी गेट के सामने एक युवक अपनी मोटरसाइकिल से जा रहा था, जो अचानक गाय से टकराकर गंभीर रूप से घायल हो गया।
सूचना मिलते ही एफआरवी-11 का स्टाफ तत्काल मौके पर पहुंचा। उन्होंने गंभीर रूप से घायल युवक को तुरंत प्राथमिक सहायता दी और वाहन से शासकीय अस्पताल इटारसी में भर्ती कराया।
घायल युवक की पहचान रामगोपाल पिता ओंकार टेकाम (उम्र 22 वर्ष), निवासी छीपापुरा के रूप में हुई है। पुलिस ने तत्काल उनके परिजनों को सूचना दी और उन्हें अस्पताल बुलाया। घायल को अस्पताल पहुंचाने में एफआरवी-11 थाना पथरोटा के स्टाफ विनोद धुर्वे और पायलट रितेश चौधरी ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।









