इटारसी। शहर की न्यास कॉलोनी में शुक्रवार की रात उस समय सनसनी फैल गई, जब पुरानी रंजिश के चलते दो युवकों ने एक 20 वर्षीय युवक पर चाकू से हमला कर दिया। घटना रात करीब 12:15 बजे की है, जब पीडि़त अपने घर के पास था। पुलिस ने मामले में दो नामजद आरोपियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में प्रकरण दर्ज किया है।
देर रात घात लगाकर किया हमला
प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीडि़त श्यामू भाट 20 वर्ष, जो न्यास कॉलोनी स्थित साईं की बगिया के पास झुग्गी-झोपड़ी में रहता है, पर आरोपियों ने हमला किया। घटना बिजली सब स्टेशन के पास हुई है। हमले के दौरान आरोपियों ने श्यामू के साथ गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी देते हुए चाकू से वार कर दिया।
हाथ में लगी चोट, हालत स्थिर
पीडि़त के पिता उत्तम भाट ने इटारसी थाने में घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई है। हमले में श्यामू के हाथ में गहरी चोट आई है। घटना की सूचना मिलते ही इटारसी थाना प्रभारी गौरव सिंह बुंदेला ने जांच टीम भेजी। चाकूबाजी में घायल युवक का उपचार कराया गया है और फिलहाल उसकी हालत सामान्य है।
विवाद का कारण पुरानी कोई बात बताई जा रही है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी रूपसिंह मेहरा और लक्की मेहरा दोनों निवासी न्यास कॉलोनी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की निम्नलिखित धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की है।








