महिलाओं को सुरक्षित वातावरण के लिए 19 तक चलेगा अभिमन्यु अभियान

महिलाओं को सुरक्षित वातावरण के लिए 19 तक चलेगा अभिमन्यु अभियान

नर्मदापुरम। महिलाओं एवं बालिकाओं को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से संपूर्ण प्रदेश में पुलिस मुख्यालय द्वारा विशेष जागरूकता अभियान ‘अभिमन्यु’ (‘Abhimanyu’) चलाया जा रहा।
यहां इस अभियान का शुभारंभ पुलिस अधीक्षक, डॉ. गुरकरन सिंह (Dr. Gurkaran Singh) के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अवधेश प्रताप (Awadhesh Pratap Singh) सिंह के मार्गदर्शन में तथा उप पुलिस अधीक्षक, (महिला सुरक्षा) नीलम बघेल (Neelam Baghel) के नेतृत्व में जिले में किया। यह अभियान 19 जून तक चलेगा।

अभियान का मुख्य उद्देश्य

पुलिस मुख्यालय, भोपाल (Police Headquarters , Bhopal) द्वारा चलाए जा रहे अभियान का मुख्य उद्देश्य महिलाओं एवं बालिकाओं को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराना है। समाज में लड़कों/पुरूषों को न सिर्फ महिला संबंधी अपराधों के प्रति जागरूक करना है बल्कि इसके साथ-साथ उनको संवेदनशील बनाकर रूढि़वादी मुक्त सकारात्मक व्यवहार विकसित करना है। इस हेत संपूर्ण प्रदेश में विशेष जागरूकता अभियान “अभिमन्यु” संचालित किया जा रहा है।

विभिन्न आयोजन किए जाएंगे

विशेष अभियान “अभिमन्यु” के तहत आमजनों को जागरूक किया। नर्मदापुरम पुलिस (Narmadapuram Police) द्वारा शहर के विभिन्न स्थानों पर अभिमन्यु कट आउट का सेल्फी प्वाइंट लगाया जिसमें अधिक से अधिक आमजन द्वारा रुचि लेते हुए सेल्फी प्वाइंट ( Selfie Point) पर सेल्फी ली गई। अभियान के शुभारंभ के अवसर पर उपस्थित जनसामान्य को जागरूकता हेतु महिला संबंधी अपराधों से संबंधित तथ्य जैसे नशा, दहेज, रूढि़वादिता, अश्लीलता, असंवेदनशीलता, भ्रूण हत्या, अशिक्षा, लिंगभेद इत्यादि लिखा हुआ पंपलेट वितरित कर महिला संबंधी अपराधों के प्रति जागरूक किया गया।

Royal
CATEGORIES
Share This

AUTHORRohit

error: Content is protected !!