इटारसी। 18 अप्रैल को सर्वब्राह्मण समाज, जिला नर्मदापुरम विप्रों के आराध्य भगवान श्री परशुराम जी का प्राकट्योत्सव भव्यता के साथ मनाया। आयोजन की रूपरेखा तय करने कस्तूरबा नगर स्थित सामाजिक भवन में वार्ड स्तरीय बैठक हुई।
बैठक में पांच दिवसीय आयोजन को सफल बनाने हेतु विभिन्न दायित्व सौंपे गए। युवाओं ने जनजागरण के लिए वाहन रैली और शोभायात्रा निकालने का उत्साह जताया। बैठक का संचालन परशुराम सेना के जिला उपाध्यक्ष शैलेन्द्र दुबे ने किया और आभार सौम्य दुबे ने व्यक्त किया।
बैठक में मुख्य रूप से नर्मदापुरम से पं. पीयूष शर्मा उपस्थित रहे। मार्गदर्शन हेतु वरिष्ठजन एवं पदाधिकारियों में नरेंद्र मिश्रा, रघुवंश पांडे, सुदर्शन दुबे, जिलाध्यक्ष जितेंद्र ओझा, प्रमोद पगारे, सुनील बाजपेयी, अशोक शर्मा, संतोष भारद्वाज, दिनेश उपाध्याय, परशुराम सेना से जिलाध्यक्ष प्रकाश दुबे, सत्येंद्र तिवारी, सौरभ शुक्ला, सूर्यप्रकाश मिश्रा और अरविंद व्यास, अनिल दुबे, विनोद दुबे, राजेंद्र दुबे, रामकुमार दुबे, श्यामसुंदर दुबे, आनंद मोहन दुबे, राम दुबे, सुनील दुबे, राकेश पांडे, विनय तिवारी, संदीप तिवारी, अक्षय तिवारी, राहुल दुबे, ऋषि परसाई, अनिरुद्ध दुबे, विकास पगारे, अभिषेक तिवारी, अभिषेक दुबे, रजत दुबे, नमन पांडे, अनुज दुबे, मनु दुबे, वैदिक तिवारी, ऋतुराज पाराशर एवं आदित्य तिवारी ने सहभागिता की।








