इटारसी। आदर्श चौरसिया महिला मंच इटारसी (Adarsh Chaurasia Mahila Manch Itarsi) द्वारा प्रवेश उत्सव मनाया गया। जिसके तहत अध्यक्ष श्रीमती रीता संतोष चौरसिया (Mrs. Rita Santosh Chaurasia) के मार्गदर्शन व राष्ट्रीय प्रभारी इंदु प्रदीप चौरसिया (Indu Pradeep Chaurasia) की उपस्थिति में शंकर मंदिर (Shankar Mandir) पुरानी इटारसी (Old Itarsi) में महादेव (Mahadev) की सामूहिक पूजन व बच्चों से ज्ञान की देवी मां सरस्वती की पूजन, बच्चों को तिलक लगा, मुंह मीठा कराने के साथ समाज के छोटे बच्चों में शिक्षण सामग्री कॉपियां, रबर, पेंसिल, पेन का वितरण किया।
इस आयोजन में सचिव श्रीमती शशि जितेंद्र चौरसिया, सहसचिव श्रीमती गीता राजू चौरसिया सहकोषाध्क्ष चंदा दुर्गा चौरसिया, उपाध्यक्ष श्रीमती मधु दिनेश चौरसिया, सदस्या श्रीमती स्वाति चौरसिया, श्रीमती मीना राजकुमार चौरसिया, श्रीमती सपना चौरसिया, श्रीमती कल्पना चौरसिया व समाज की अन्य महिलायें उपस्थित रहीं। इस कार्यक्रम में चंदा दुर्गा चौरसिया का विशेष सहयोग रहा।










