इटारसी। महान दार्शनिक और शिक्षक डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्मदिन को शिक्षक दिवस के रूप में मनाते हुए, आदर्श चौरसिया महिला मंच इटारसी ने संस्कृत पाठशाला के आचार्य पंडित अशोक भार्गव का सम्मान किया। यह दिवस शिक्षकों और विद्वानों के योगदान को याद करने और उनके प्रति आभार व्यक्त करने का एक महत्वपूर्ण अवसर है।
समारोह के दौरान, मंच की राष्ट्रीय प्रभारी इंदु प्रदीप चौरसिया की उपस्थिति में पंडित अशोक भार्गव को शाल, श्रीफल, माला और मिष्ठान्न भेंट कर सम्मानित किया। उनके सम्मान के साथ ही, पाठशाला में उपस्थित सभी विप्र बालकों को स्वल्पाहार और दक्षिणा भी दी गई।
इस अवसर पर, शशि जितेंद्र चौरसिया, मंजुला चौरसिया, गीता राजकुमार चौरसिया, मधु दिनेश चौरसिया, चंदा चौरसिया, स्वाति चौरसिया, निशा चौरसिया और सुशीला चौरसिया सहित कई गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।









