नर्मदापुरम – जिला आपूर्ति अधिकारी श्रीमती रश्मि साहू ने जानकारी दी है कि जिले के सभी पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल एवं डीज़ल की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित है। उन्होंने बताया कि पेट्रोल पंपों पर ईंधन की आपूर्ति सतत एवं नियमित रूप से की जा रही है तथा वर्तमान खपत को दृष्टिगत रखते हुए पेट्रोलियम पदार्थों का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है।
उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि जिले की आवश्यकता के अनुरूप एलपीजी गैस का भी पर्याप्त भंडारण उपलब्ध है। प्रशासन द्वारा पेट्रोल, डीज़ल एवं एलपीजी के स्टॉक की निरंतर निगरानी की जा रही है, जिससे आपूर्ति व्यवस्था सुचारू बनी रहे।
जिला आपूर्ति अधिकारी ने कहा कि पेट्रोलियम पदार्थों की आपूर्ति में किसी प्रकार की कोई बाधा नहीं है। उन्होंने जिलेवासियों से अपील की है कि वे केवल आवश्यकता अनुसार ही पेट्रोलियम पदार्थों का क्रय करें, किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें तथा अनावश्यक रूप से पेट्रोल-डीज़ल का भंडारण न करें।
Credit – Image by Engin Akyurt from Pixabay









