सिवनी मालवा। ब्लॉक के हाई स्कूल एवं हाई सैकंडरी स्कूलों (high secondary schools) में 20 से 24 दिसंबर 21 तक कॅरियर सप्ताह में कक्षा 9 वी से 12वीं तक के विद्यार्थियों के लिए काउंसलिंग आवश्यक रखी गई है। इसी के तहत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सोमलवाड़ा मं कैरियर सप्ताह में प्रथम दिवस मार्गदर्शक का परिचय, कॅरियर क्या होता है, एमपी एस्पायर पोर्टल की जानकारी विषय का चयन कैसे करें, जैसे विषयों की जानकारी दी।
प्रभारी प्राचार्य राम मोहन रघुवंशी (In-charge Principal Ram Mohan Raghuvanshi) ने बताया कि विद्यार्थियों को कैरियर के विकल्पों को समझने में सहायता मिलती है। विद्यार्थी अपने वर्तमान पाठ्यक्रम से संबंधित अपनी क्षमता और कमजोरियों को परखने की समझ विकसित कर उनके अनुरूप विषय चयन कर सकते हैं। कैरियर मार्गदर्शन विद्यार्थियों को उनकी रूचि कौशल एवं क्षमता अनुसार लक्ष्य निर्धारण करने में सहायक होते हंै। स्वयं को पहचाने इस विषय पर विद्यार्थियों को उनकी कॉपी में प्रश्नों के उत्तर लिखने को कहा, छात्र-छात्राओं ने अपनी 2 कमियां जिन्हें सुधारना चाहते हैं लेकिन दो खूबियां जो आपके पसंदीदा कॅरियर में सफल होने महत्वपूर्ण सिद्ध होगी, छात्र-छात्राओं पढ़कर सुनाया।
इस अवसर पर संस्था के शिक्षक सीपी शर्मा, राजेश कुमार देवडिय़ा, सबल सिंह सोलंकी, योगेंद्र मालवीय, रोशन गौर, रेशम लाल मेहता, इंदू परसाई, ज्योति बामने, सुनीता राजपूत, सविता धुर्वे अर्पित मिश्रा उपस्थित थे।
विद्यार्थियों को लक्ष्य प्राप्ति हेतु कैरियर चुनने की सलाह

For Feedback - info[@]narmadanchal.com








