इटारसी। जरा सी बारिश में लाइन क्षेत्र में पानी भर जाने की समस्या बड़ी पुरानी है। वर्तमान में भी हल्की बारिश के बीच जब तेज बारिश हो रही है तो लाइन क्षेत्र के कुछ हिस्सों में रोड पर पानी भर रहा है। आज सीएमओ ने ऐसे क्षेत्र का निरीक्षण कर दोबारा नाला सफाई करने के निर्देश दिये।
आज लाइन एरिया में बारिश में पानी भर जाने के कारण आ रही शिकायतों को देखते हुए सीएमओ ऋतु मेहरा ने स्वच्छता विभाग के प्रभारी सब इंजीनियर मयंक अरोरा के साथ पहुंचकर निरीक्षण किया। उन्होंने नाले की सफाई के संबंध में निर्देश दिए। इस दौरान पार्षद श्रीमती कीर्ति दुबे ने भी उनको इस समस्या की जानकारी दी।








