देशज के बाद एक बार फिर ये संगठन करायेगा छाऊ नृत्य की प्रस्तुति

Post by: Rohit Nage

इटारसी। संगीत एवं नाटक अकादमी नयीदिल्ली द्वारा नगर पालिका के माध्यम से देशज कार्यक्रम में पहली बार इटारसी की धरा पर छाऊ नृत्य की प्रस्तुति हुई थी। अब इसी गांधी मैदान पर पुन: शहर के लोगों को 14 और 15 दिसंबर को छाऊ नृत्य की प्रस्तुति देखने को मिलेगी। इस बार यह स्वर्णिम अवसर दे रहा है, स्पिक मैके इटारसी अध्याय।

स्पिक मैके अध्याय इटारसी के तत्वावधान में झारखंड के लोक नृत्य छाऊ का प्रदर्शन विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों में 14 और 15 दिसंबर को किया जा रहा है। समन्वयक सुनील बाजपेई ने बताया कि झारखंड की लोक संस्कृति का सर्वाधिक लोकप्रिय नृत्य जिसमें कलाकारों द्वारा मास्क एवं रंगीन परिधानों के साथ पौराणिक कथाओं का प्रस्तुति करण किया जाता है, जो बहुत ही आकर्षक और खूबसूरत होता हैं।

14 दिसंबर को 12 बजे एक्सीलेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल सूरजगंज के बाद अंजुमन हाईस्कूल, नूर पब्लिक हाईस्कूल के संयुक्त तत्वावधान में मिनी गांधी स्टेडियम में दोपहर 2 बजे दोपहर, 15 दिसंबर को 10:30 जीनियस प्लानेट सीनियर सैकेड्री स्कूल न्यास कालोनी रोड, एवं 4 बजे प्रज्ञान हाईस्कूल केसला में प्रस्तुति होगी। आयोजन में स्कूल के छात्र छात्राओं के साथ उनके पालकों को भी आमंत्रित किया है।

आयोजन को सफल बनाने की अपील इटारसी चेप्टर के अध्यक्ष हेमंत शुक्ला, उपाध्यक्ष सुधीर गोठी, जम्मू सिंह उप्पल, दिनेश थापक, जाफर सिद्धीकी, संदीप तिवारी, दर्शन तिवारी, नीरज चौहान, रीतेश शर्मा, सज्जन लोहिया, विनीत चौकसे, धर्मेन्द्र रणसूरमा, निसार अहमद गुड्डू भाई द्वारा की गई है।

Leave a Comment

error: Content is protected !!