इटारसी। महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से नई दिशाएं नारी विकास समिति द्वारा 52 महिलाओं को 45 दिवसीय नि:शुल्क ड्राइविंग प्रशिक्षण दिया गया।
क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय में आरटीओ ने सभी को ड्राइविंग टिप्स और मोटर व्हीकल एक्ट की जानकारी दी। प्रशिक्षित महिलाओं को जल्द ही नि:शुल्क लाइसेंस वितरित किए जाएंगे। इस पहल से महिलाओं में भारी उत्साह देखा गया और उन्होंने यातायात नियमों के पालन का संकल्प लिया।









