रविवार, सितम्बर 8, 2024

LATEST NEWS

Train Info

अग्रसेन जयंती महोत्सव : बहुरानी मंडल ने आयोजित की प्रतियोगिताएं

इटारसी। अग्रसेन जयंती महोत्सव (Agrasen Jayanti Mahotsav) के तहत चौथे दिन अग्रवाल बहुरानी मंडल (Agrawal Bahurani Mandal) ने विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की जिसमें कलात्मक प्रतियोगिता लिफाफे बनाना, दीपावली, 1 मिनट प्रतियोगिताएं हुईं।

संयोजिका सौरभी मनीष अग्रवाल, शिखा अजय अग्रवाल, श्वेता संजय अग्रवाल साथ ही परफॉर्मेंस विथ चेयर प्रतियोगिता, पंक्चुअलिटी गेम, मुख्य संयोजिका मनीषा आशुतोष अग्रवाल, सह संयोजिका शिल्पा मनीष अग्रवाल, कलात्मक प्रतियोगिता आओ बनाये दीवाली टिकट, तंबोला संयोजिका नेहा हितेश अग्रवाल, डॉ. रूचि मनन अग्रवाल, पूनम सीमांत गुप्ता मौजूद रहीं। कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान अग्रसेन की आरती पूजन के साथ प्रारंभ हुआ जिसमें तरुण अग्रवाल मंडल के अध्यक्ष गुलाब चंद अग्रवाल, अतुल अग्रवाल, दीपक अग्रवाल, युवक दल अध्यक्ष अमन राजेंद्र अग्रवाल, बहुरानी मंडल अध्यक्ष श्रुति राकेश अग्रवाल ने भगवान का पूजन किया।

बहुरानी मंडल अध्यक्ष श्रुति अग्रवाल ने बताया कि मंडल के एक दिवसीय कार्यक्रम के तहत पांच प्रतियोगिताओं में अग्रवाल समाज की महिलाओं एवं युवतियों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम में प्रिया ब्रजेश अग्रवाल, मनीषा आशुतोष अग्रवाल, शिल्पा मनीष अग्रवाल सहित बहुरानी मंडल की सभी सदस्य मौजूद थीं।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

MP Tourism

error: Content is protected !!

Jansampark MP News