इटारसी। कृषि उपज मंडी समिति इटारसी में आवक की निरंतरता और किसानों की सुविधा को देखते हुए एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है। मंडी सचिव द्वारा जारी प्रेस-नोट के अनुसार, 24 जनवरी 2026, शनिवार को मंडी प्रांगण में समस्त जिंसों (फसलों) का नीलामी कार्य सुचारू रूप से चालू रहेगा।
मंडी प्रशासन ने सभी कृषक भाइयों, अनुज्ञप्तिधारी व्यापारियों, हम्माल और तुलाबाटी को सूचित किया है कि नीलामी प्रक्रिया दोपहर 12 बजे से प्रारंभ होकर कार्य समाप्ति तक चलेगी। मंडी समिति ने किसानों से अपील की है कि वे अपनी कृषि उपज को विक्रय हेतु मंडी प्रांगण में ला सकते हैं।









