सोहागपुर राजेश शुक्ला। असत्य पर सत्य की विजय का पर्व विजयदशमी नगर में धूमधाम से मनाया गया । रात्रि 9 बजे पालकमति नदी के तट पर रावण दहन किया गया।
भगवान श्री राम एवं लक्ष्मण के स्वरूप पलकमति नदी के तट पर पहुंचे। इस दौरान मधुर मिलन दशहरा उत्सव समिति के पंडित मनमोहन मुद्गल, पूर्व नप अध्यक्ष संतोष मालवीय, समिति अध्यक्ष नीरज चौधरी, पुष्पराज पटेल, मोंटू अग्रवाल, संजय तिवारी, जगदीश भावसार, उमेश रघुवंशी, राजेंद्र पालीवाल, आकाश रघुवंशी, अभय खंडेलवाल, आलोक जयसवाल, बृजेश साहू, सुनील साहू, पवन चौहान सहित एसडीएम भारतीय मेरावी, तहसीलदार पुष्पेंद्र निगम, सीईओ श्रीराम सोनी, सीएमओ नरेंद्र रघुवंशी, टीआई विक्रम रजक मौजूद रहे। रावण दहन के पूर्व मधुर मिलान दशहरा उत्सव समिति की ओर से भारी आतिशबाजी की गई । इस दौरान पुलिस बल अलर्ट पर रहा। परिसर के पास ही फायर बिग्रेड खड़ी थी। रावण दहन देखने को हजारों की संख्या में महिला पुरुष और बच्चे पलकमती नदी किनारे एवं राज्यमार्ग क्रमांक 22 पर स्थित पुल पर खड़े हुए थे। भगवान राम के स्वरूप ने अग्निबाण चलाकर रावण के पुतले का दहन किया।









