इटारसी। कश्मीर से कन्याकुमारी तक किसानों के हक और अधिकारों की अलख जगाने निकली किसान जागृति यात्रा का आज इटारसी पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया। क्रांतिकारी किसान मजदूर संगठन द्वारा निकाली जा रही इस जनजागरूकता यात्रा का अखंड राजपूताना सेवा समिति ने गर्मजोशी से समर्थन करते हुए अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।
समाजसेवियों ने बढ़ाया किसानों का हौसला
इटारसी के जयस्तंभ चौक सहित विभिन्न मार्गों पर यात्रा का स्वागत करते हुए समिति के सदस्यों ने पुष्पवर्षा की। इस अवसर पर अखंड राजपूताना सेवा समिति के वरिष्ठ सदस्य मोती सिंह राजपूत, धर्मेश सिंह सोलंकी और जिला अध्यक्ष गोल्डी बैस, नितिन सिंह राजपूत, माधव राजपूत, प्रशांत राठौर, राज तोमर, अनिकेत सिंह राजपूत और हंस राज सेंगर सहित बड़ी संख्या में सामाजिक कार्यकर्ता शामिल हुए।










