मंगलवार, जुलाई 2, 2024

LATEST NEWS

Train Info

सर्व ब्राह्मण महिला ने संगठन ने हरियाली तीज पर्व मनाया

इटारसी। सर्व ब्राह्मण महिला संगठन (All Brahmin Women’s Organization) द्वारा स्थानीय रेस्टोरेंट में हरियाली तीज (Hariyali Teej) का आयोजन धूमधाम से मनाया। आयोजन की शुरुआत राष्ट्र भक्तिगीत से की गई। अध्यक्ष प्रीति दुबे (Preeti Dubey), सचिव सुषमा पाण्डेय (Sushma Pandey) ने उपस्थित जनों का स्वागत किया। आयोजन को सावन के गीतों से सजाया श्रीमती उमा अर्चना शुक्ला (Mrs. Uma Archana Shukla), संगीता शर्मा (Sangeeta Sharma) अनुराधा शर्मा ने।

कार्यक्रम में संरक्षक मंडल के सदस्य श्रीमती कल्पना शर्मा (Mrs. Kalpana Sharma), श्रीमती प्रतिभा दुबे, श्रीमती नीति पांडे, श्रीमती किरण तिवारी के सुरीले गीतों ने कार्यक्रम को गरिमा प्रदान की। संचालन श्रीमती सुषमा पाण्डेय ने किया इस अवसर पर साधना सिलाकारी ज्योति पराशर,अंचल तिवारी लीना शर्मा, शीतल दुबे, अनिता शर्मा, अनिता जोशी, संविदा पाठक, नीता चौबे, पूनम शर्मा, पूर्वा दुबे, निधि आचार्य ने तीज के गीतों की शानदार प्रस्तुति दी।

श्रीमती माधवी मिश्रा, इंद्र तिवारी ने उन्मुक्त कंठ से आयोजन की प्रशंसा की। आयोजन में अजीता शुक्ला, शीतल तिवारी, ज्योति शर्मा, वीना तिवारी, कुसुम तिवारी, अर्चना तिवारी, कामनी शर्मा, सुधा शर्मा, सुनीता जोशी, श्वेता मिस्रा, नीतू दुबे, सुमन दुबे, कीर्ति तिवारी, प्रोफेसर अर्चना शर्मा, रेखा वैष्णो, कल्पना तिवारी, अनीता तिवारी तिवारी, राजकुमारी दुबे, सुनीता शर्मा, मीना शर्मा, अनिता तिवारी, उषा शर्मा, प्रीति अजय सहित अन्य ब्राह्मण समाज की महिलाओं ने भाग लिया।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

MP Tourism

error: Content is protected !!