---Advertisement---

भारतीय हॉकी के 100 वर्ष पर ऑल इंडिया महात्मा गांधी हॉकी प्रतियोगिता 14 से

By
Last updated:
Follow Us

इटारसी। भारतीय हॉकी के गौरवशाली 100 वर्ष पूर्ण होने के ऐतिहासिक उपलक्ष्य में, नगरपालिका परिषद इटारसी द्वारा आगामी दिसंबर माह में एक भव्य खेल आयोजन की घोषणा की गई है। स्थानीय गांधी ग्राउंड में 14 दिसंबर से 21 दिसंबर तक अखिल भारतीय महात्मा गांधी हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा, जिसमें देश भर की टीमें अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगी।

2.12 लाख की इनामी राशि, राष्ट्रीय स्तर का रोमांच

इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता के लिए पुरस्कार राशि की घोषणा भी कर दी गई है, जो राष्ट्रीय स्तर के रोमांच को और बढ़ाएगी। प्रथम पुरस्कार 1,00,000 रुपए, द्वितीय पुरस्कार 71,000 रुपए, तृतीय पुरस्कार (हार्डलाइनर) 41,000 रुपए रहेगा।

तैयारी बैठक : रूपरेखा पर मंथन

प्रतियोगिता की तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए आज नगरपालिका आयोजन समिति कार्यालय, गांधी ग्राउंड, इटारसी में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में प्रतियोगिता की सफल और भव्य रूपरेखा पर गहन चर्चा की गई। राहुल चौरे को आयोजिन समिति का सर्वसम्मति से अध्यक्ष बनाया गया। नगर पालिका अध्यक्ष पंकज चौरे ने इस अवसर को इटारसी नगर के लिए अत्यंत गौरवपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि यह आयोजन न केवल स्थानीय खिलाडिय़ों को प्रोत्साहन देगा, बल्कि खेल प्रेमियों को राष्ट्रीय स्तर की उत्कृष्ट हॉकी का सीधा अनुभव करने का अवसर भी प्रदान करेगा।

बैठक में प्रतियोगिता से जुड़े प्रमुख बिन्दुओं जैसे टीमों के आमंत्रण, मैच शेड्यूल, तकनीकी व्यवस्थाएं, मैदान और आवास व्यवस्था, अतिथियों के स्वागत, तथा व्यापक प्रचार-प्रसार पर विस्तार से चर्चा की गई। सभी विभागों को समयबद्ध एवं सुचारू तैयारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, ताकि यह आयोजन ऐतिहासिक और यादगार बन सके।

आयोजन समिति की इस महत्वपूर्ण बैठक में विधायक डॉ. सीतासरन शर्मा सहित एससी लाल, राहुल चौरे, शैलेन्द्र दुबे, दीप सिंह ठाकुर, जगदीश मालवीय, राकेश जाधव, सर्वप्रीत सिंह भाटिया, रिंकू भाटिया, हिमांशु अग्रवाल, शेख नियाज़, गिडियन ग्लैडविन, अमनकित सिंह भाटिया, जय राज भानू, अमित श्रीवास, नियाज़ खान और मो. इदरिस खान प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। बैठक के बाद विधायक डॉ.सीतासरन शर्मा ने मैदान का निरीक्षण भी किया।

समिति प्रमुख और दायित्व

  • – आवास व्यवस्था प्रमुख : कुलभूषण मिश्रा, अरुण रावर्ट
  • – ग्राउंड व्यवस्था : जय सिंह भदौरिया, पवन कुमार
  • – स्वागत समिति के अध्यक्ष शैलेन्द्र दुबे
  • – संचालन बाबू अग्रवाल एवं जयकिशोर चौधरी

Rohit Nage

Rohit Nage has 30 years' experience in the field of journalism. He has vast experience of writing articles, news story, sports news, political news.

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel
error: Content is protected !!
Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.