इटारसी। प्रशासन द्वारा पिछले दो दिन में जवाहर बाजार स्थित कमल स्वीट्स (Kamal Sweets) और अस्पताल के पीछे न्यू जनता बेकरी (New Janta Bakery)से जब्त की खानपान की एक्सपायरी डेट (Expiry date) की सारी सामग्री गड्डा खोदकर जमीन में दफन कर दी है, ताकि ये किसी के हाथ न लगें।
उल्लेखनीय है कि एसडीएम मदन सिंह रघुवंशी (SDM Madan Singh Raghuvanshi) के नेतृत्व में प्रशासन ने इन दोनों स्थानों से करीब चार ट्राली टॉफियां, बिस्कुट, लोकल मेड लड्डू, तिल पट्टी, गुड़ पट्टी, पेड़े, बाहुवली गोली, मैंगो जूस, इमली का खट्टा-मीठा चूर्ण, केसर लड्डू सहित बच्चों के खाने के कई आयटम जब्त किये थे जो इनकी बेस्ट विफोर डेट निकलने के बावजूद बेचे जा रहे थे। आज इन दुकानदारों के खिलाफ पुलिस में एफआईआर भी हो गयी है। नगर पालिका ने सारा माल जिलवानी ले जाकर कल रात को अधिकारियों की मौजूदगी में जेसीबी से बड़ा गड्ढा कराके दफन कर दिया है।
Video: एक्सपायरी डेट की सारी सामग्री भूमि में दबा दी

For Feedback - info[@]narmadanchal.com







