कोरोना जागरूकता पोस्टर का विमोचन
सोहागपुर (राजेश शुक्ला)। दलित संघ सामाजिक संस्था द्वारा पुराने बस स्टैंड स्थित दलित संघ कार्यालय में बुधवार को अंबेडकर जयंती मनाई गई। उपस्थित सदस्यों ने संविधान निर्माता बाबा भीमराव अंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित किया। चित्र के समक्ष पूनम दीक्षित, शिव कुमार रघुवंशी, अनुपम तिवारी, आशीष श्रीवास्तव की मौजूदगी में कोरोना गाइडलाइन जागरूकता संबंधी छपवाए गए पोस्टर का विमोचन किया गया।दलित संघ संस्था द्वारा नगर में चौराहे पुराने थाने के सामने आने जाने वालों को अंबेडकर जयंती के उपलक्ष में निशुल्क मास्क वितरित किए गए। अंबेडकर जयंती का कार्यक्रम कोविड-19 एडलाइन को ध्यान में रखते हुए सामाजिक दूरियां ,मास्क एवं सैनिटाइजर के साथ आयोजन किया गया। कार्यक्रम में अनिल गहरइयां, प्रवीण साहू, मोहन कहार, दलित संघ के सचिव रतन उमरे, कोषाध्यक्ष अशोक चौरसिया, सुनील रघुवंशी, मुजीब खान, हिमांशु चौरसिया, रामकुमार उपस्थित रहे।
सामाजिक दूरियों के साथ मनाया गई अंबेडकर जयंती


Rohit Nage
Rohit Nage has 30 years' experience in the field of journalism. He has vast experience of writing articles, news story, sports news, political news.
For Feedback - info[@]narmadanchal.com







