इटारसी। बाइक की टक्कर से एक बुजुर्ग की मौत हो गई, उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। केसला ब्लाक के डांडीवाड़़ा ग्राम निवासी 62 वर्षीय रामप्रसाद पिता आशाराम यादव को एमपी 05 एनबी 7217 क्रमांक की बाइक के चालक ने टक्कर मार दिया। जिसे घटना के बाद उपचार के लिए शासकीय अस्पताल लाया गया, जहां से उसे रैफर किया गया। उसका इलाज भोपाल में चल रहा था, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना डांडीवाड़ा रेलवे गेट के पास की बताई जा रही है।
केसला पुलिस ने इस मामले में बाइक चालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। दो लोगों की संदिग्ध मौत अलग अलग जगह रहने वाले दो लोगों की संदिग्ध मौत होने का मामला सामने आया है। पुलिस ने दोनों ही मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।
पुरानी इटारसी स्थित जमानी रोड शिवाजी नगर निवासी 48 वर्षीय रोहित उर्फ नंदू शर्मा की संदिग्ध रूप से मौत हो गई। घटना खेड़ा क्षेत्र की बताई जा रही है। वहीं कांदई कला निवासी 50 वर्षीय विनोद मोरे को परिजनों द्वारा बेहोशी की हालत में उपचार के लिए शासकीय अस्पताल लाया गया था। जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने इस मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।










