इटारसी। इटारसी रेलवे स्टेशन से कुछ दूर मेहरागांव के पास रेलवे ट्रैक पर एक अज्ञात व्यक्ति की ट्रेन से गिरने के कारण मौत हो गई है। यह घटना रेलवे खंभा नंबर 741/28-30 के बीच हुई।
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। पुलिस के अनुसार, मृत व्यक्ति की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। आशंका है कि यह व्यक्ति चलती ट्रेन से गिर गया होगा, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
शव की शिनाख्त होने के बाद ही आगे की कानूनी कार्रवाई की जा सकेगी। रेलवे ट्रैक पर हुई इस दुर्घटना के संबंध में पुलिस जांच कर रही है।









