---Advertisement---

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने सद्बुद्धि यज्ञ कराया

By
On:
Follow Us

सिवनी मालवा। नगर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिकाओं ने शनिवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Chief Minister Shivraj Singh Chouhan) के लिए सद्बुद्धि यज्ञ कराया।

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिकाओं (Anganwadi worker assistants) ने पंडाल पर पुजारी द्वारा वैदिक मंत्रोंचारण विधि से अनुष्ठान के साथ मुख्यमंत्री सदबुद्धि यज्ञ का आयोजन कर 1008 आहुतियां दी। मंदिर के पुजारी ने वैदिक कर्मकांड विधि से सभी देवी देवताओं के उच्चारण के साथ आंगनबाड़ी कार्यकर्ता/सहायिकाओं को शासकीय वेतन भोगी घोषित कराने मुख्यमंत्री सद्बुद्धि यज्ञ कराया।

संघ की अध्यक्ष लीला वर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री ने अब तक आंगनबाड़ी कार्यकर्ता/सहायिकाओं को शासकीय वेतन भोगी घोषित करने पर कोई चर्चा न होने से कार्यकर्ताओं में आक्रोश पनप रहा है। जिससे आज वैदिक रीति से सद्बुद्धि यज्ञ किया है जिससे कि प्रदेश के मुखिया को ईश्वर सद्बुद्धि प्रदान करें। यज्ञ में सिवनी मालवा क्षेत्र की सभी नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्र की आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं, आंगनवाड़ी सहायिकाओं और मिनी कार्यकर्ताओं ने आहुति डालकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की सद्बुद्धि की कामना की।  

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिकाओं का कहना है की हमसे अल्प मानदेय पर काम कराया जा रहा है। साथ ही अपने विभाग के अलावा अन्य विभागों के कामों में भी हमारी ड्यूटी लगाईं जाती है। हमारे द्वारा सभी काम पूरी लगन से किये जाते हैं, इसके बाद भी सरकार द्वारा हम लोगों का वेतन नहीं बढ़ाया जा रहा है। हमारी मांग है कि आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का न्यूनतम मानदेय 20 हजार एवं सहायिका का न्यूनतम मानदेय 10 हजार किया जाये, जिससे की हम अपने परिवार का भरण पोषण कर सकें।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Leave a Comment

error: Content is protected !!
Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.