इटारसी। श्री दुर्गा नवग्रह मंदिर समिति लक्कडग़ंज में दीपावली के अवसर पर होने वाले अन्नकूट महोत्सव का आयोजन 30 अक्टूबर रविवार को किया जाएगा।
मंदिर समिति के अध्यक्ष प्रमोद पगारे (President Pramod Pagare) ने बताया कि कार्तिक शुक्ल षष्ठी 30 अक्टूबर रविवार को सायंकाल 7 से रात 10 बजे तक मंदिर परिसर में अन्नकूट महोत्सव का आयोजन किया गया है। उन्होंने आमजन से अनुरोध किया है कि अन्नकूट में प्रसाद प्राप्त करने स्वयं के बर्तन साथ लाएं, जो लोग अन्नकूट के लिए स्वैच्छा से दान देना चाहें वे दे सकते हैं।
मंदिर समिति के सचिव जितेन्द्र अग्रवाल, कोषाध्यक्ष दीपक जैन, संरक्षक दीप अरोरा, वीरेन्द्र पगारे, उपाध्यक्ष देवेन्द्र पटेल, अमित दरबार सेठ, संगठन सचिव भूपेन्द्र विश्वकर्मा, घनश्याम तिवारी, सह सचिव प्रवीण अग्रवाल, सुनील दुबे और महेन्द्र पचौरी, सदस्यगण मांगीलाल पडि़हार, सुरेन्द्र राजपूत, शेखर पगारे, नैतिक अग्रवाल, गोपाल नामदेव, मयंक कलोसिया, पुजारी पंडित पीयूष पांडेय सहित समस्त पदाधिकारियों ने नागरिकों से अन्नकूट महोत्सव में शामिल होने का अनुरोध किया है।









