सिवनी मालवा। सीताराम मंदिर में अन्नकूट उत्सव के अवसर पर मंदिर को फूलों एवं लाइटिंग से सजाया, भगवान राम लक्ष्मण जानकी का आलोकिक अद्भुत श्रृंगार किया, मंदिर में रंगोली से गोवर्धन नाथ जी एवं वेंकटेश बालाजी के सुन्दर चित्र बनाये गये, गायक अभिषेक मालवीय, नितेश मालवीय, सोनू ने संगीतमय सुंदरकांड का पाठ किया।
भक्त सजाओ घर को गुलशन सा, केसरी के लाल, जो मारा श्याम धनी जैसे सुंदर भजनों की प्रस्तुति पर झूमे। मंदिर समिति ने भगवान के समक्ष छप्पन भोग की प्रसादी लगाई। अन्नकूट के अवसर पर मंदिर में फुलझड़ी अनार पटाखे चकरी चला कर आतिशबाजी की गई। पंडित श्याम किशोर चतुर्वेदी ने गाजे बाजे के साथ महाआरती की गई एवं प्रसाद वितरण किया।
मंदिर के ट्रस्टी पी डी सारडा ने बताया की सारडा परिवार 425 साल पहले नागौर से जाट गुराडिया चंद्रपुरा आया था, वहीं मंदिर स्थापित किया गया। इसके पश्चात मंदिर को सिवनी मालवा में स्थापित हुये लगभग 125 साल हो गये। मंदिर की आकर्षक सजावट में निर्मल सारडा का विशेष योगदान रहा। इस अवसर सुनीता सारडा, नीरू राठी, ऊषा सारडा, शीला सम्पत सारडा, शीला श्यामू सारडा, सुधा महेश्वरी, वर्षा सारडा, प्रेमलता तोषनीवाल, शीला खडलोया, रेनू राठी, मोना टावरी, सविता टावरी, कविता खडलोया, स्वाति महेश्वरी सहित सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे।









