इटारसी। शहर के मालवीयगंज स्थित श्री श्री बूढ़ी माता शक्तिधाम मंदिर प्रांगण में इस वर्ष भी भक्ति और आस्था के साथ विशाल अन्नकूट महाप्रसादी का भव्य आयोजन किया जा रहा है। बूढ़ी माता मंदिर समिति एवं भक्तगणों द्वारा यह स्नेहिल आमंत्रण सभी धर्मप्रेमी बंधुओं को दिया गया है।
महाप्रसादी (विशाल अन्नकूट) 26 अक्टूबर 2025, रविवार को शाम 07 बजे से रात्रि 10 बजे तक श्री श्री बूढ़ी माता शक्तिधाम मंदिर प्रांगण, मालवीयगंज, इटारसी में प्राप्त होगी। मंदिर समिति ने सभी श्रद्धालुओं से अनुरोध किया है कि वे अपने परिवार और मित्रों सहित इस धार्मिक आयोजन में अवश्य पधारें और माता के आशीर्वाद के साथ महाप्रसादी ग्रहण कर पुण्य लाभ अर्जित करें।








