इटारसी। भोपाल के अपोलो सेज हॉस्पिटल्स और पूज्य पंचायत सिंधी समाज, इटारसी के संयुक्त तत्वावधान में एक नि:शुल्क सुपर स्पेशियलिटी स्वास्थ्य परामर्श शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर रविवार, 5 अक्टूबर 2025 को सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक संत कंवर राम सिंधु भवन, सिंधी कॉलोनी, गली नंबर 4, इटारसी में आयोजित होगा।
शिविर में भोपाल के प्रसिद्ध आधा दर्जन से अधिक अनुभवी स्पेशलिस्ट डॉक्टर्स अपनी सेवाएं देंगे और मरीजों को नि:शुल्क स्वास्थ्य परामर्श उपलब्ध कराएंगे। परामर्श के साथ ही मरीजों को वाइटल चेकअप, ब्लड प्रेशर, रैंडम ब्लड शुगर, ई.सी.जी. (अगर ज़रूरी हो) और बीएमडी टेस्ट जैसी जरूरी जांचें भी नि:शुल्क प्रदान की जाएंगी।









