इटारसी। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश, नर्मदापुरम, तृप्ति शर्मा ने 13 सितंबर 2025 को आयोजित नेशनल लोक अदालत को सफल बनाने के लिए इटारसी अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष रमेश राजपूत को प्रशंसा पत्र प्रेषित किया गया है।
उच्च न्यायालय जबलपुर, मध्य प्रदेश के मार्गदर्शन में पूरे मध्य प्रदेश के न्यायालयों में नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया था। इसी क्रम में अतिरिक्त जिला और सत्र न्यायालय, इटारसी में भी 13 सितंबर 2025 को नेशनल लोक अदालत का सफल आयोजन किया गया। उक्त लोक अदालत में इटारसी अधिवक्ता संघ के अधिवक्ताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और बड़ी संख्या में प्रकरणों का निराकरण कराकर इस आयोजन को सफल बनाया।
अधिवक्ताओं के इस महत्वपूर्ण सहयोग पर नर्मदापुरम की प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश, तृप्ति शर्मा ने अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष रमेश राजपूत को प्रशंसा पत्र भेजकर अधिवक्ता संघ इटारसी के सभी अधिवक्ताओं की प्रशंसा की और उन्हें धन्यवाद प्रेषित किया। प्रशंसा पत्र में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने भविष्य में भी अधिवक्ता संघ इटारसी के सभी अधिवक्ताओं के सहयोग की अपेक्षा व्यक्त करते हुए उनकी सराहना की है।
इस अवसर पर संघ के अध्यक्ष रमेश राजपूत, सचिव पारस जैन, उपाध्यक्ष मनीष बाजपेई, उपाध्यक्ष श्रीमती ममता नागेश, कोषाध्यक्ष राजेश चौरे, सहसचिव विजय दुबे, ग्रंथपाल कंचन मेहरा, प्रवक्ता विनोद भावसार, कार्यकारिणी के सदस्य शासकीय अभिभाषक भूरे सिंह भदोरिया, जिनेंद्र जैन, जेपी शुक्ला, राघवेंद्र पांडे, अनिल शुक्ला, अनुराग चौरे सहित अन्य अधिवक्ताओं ने सभी अधिवक्ताओं को बधाई प्रेषित की। साथ ही, नर्मदापुरम की प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश का आभार व्यक्त किया है।








