इटारसी। ग्राम रामपुर थानांतर्गत ग्राम तारारोड़ा में डंडे और हथियारों से लैच चोर गिरोह ने दो किसानों के यहां चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर अपने साथ करीब ढाई से तीन लाख रुपए का माल ले गये हैं। मकान मालिक ने पुलिस को सूचना की।
आज विधायक विजयपाल सिंह और थाना प्रभारी विपिन पाल के साथ पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण करके पीडि़त परिवार को सांत्वना दी है। किसान राममोहन चौधरी के घर से चोरों ने ताला तोड़कर घर में रखी पुरानी पैतृक चांदी की रकम उड़ा ली, जिसकी कीमत लगभग 2.5 से 3 लाख थी।
दूसरे किसान कालीचरण पटेल के घर भी घुसकर चोरी के प्रयास में घर की सभी सामग्री को अस्त-व्यस्त कर दिया। घटना की जानकारी के बाद विधायक विजयपाल सिंह व पुलिस बल ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। पीडि़त परिवार को शीघ्र न्याय दिलाने का आश्वासन दिया।









