इटारसी। मालवीयगंज स्थित शराब भट्टी दुकान पर दो लोगों ने उधारी में शराब मांगी और नहीं देने पर एक व्यक्ति से मारपीट की और जान से मारने की धमकी भी दी।
पुलिस के अनुसार पिं्रस पिता सुल्तान यादव 34 वर्ष, निवासी 13 वी लाइन ने शिकायत दर्ज करायी है कि बाबू तिवारी और अंकित तिवारी निवासी मालवीयगंज ने उधारी में शराब मांगी तथा मना करने पर थप्पड़ों से मारा और गालियां देते हुए जान से मारने की धमकी दी है।










