इटारसी। रेलवे स्टेशन के सामने स्थित आटो स्टैंड के पास एक युवक से एक बदमाश ने शराब के लिए रुपए मांगे, नहीं देने पर उसने युवक के साथ मारपीट की। युवक की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
पीडि़त युवक रामू पिता रमेश धुर्वे 27 वर्ष, निवासी बोर्डिंग स्कूल के पास नाला मोहल्ला ने शिकायत दर्ज करायी कि विक्रम पिता रामप्रसाद मेहरा 30 वर्ष, निवासी नाला मोहल्ला ने उससे शराब के लिए रुपए मांगे थे, उसने जब रुपए देने से इनकार कर दिया तो रामू ने उसके साथ मारपीट की। पुलिस ने आरोपी युवक पर मामला दर्ज कर लिया है।








