इटारसी। आर्डनेंस फैक्ट्री दुर्गा मंदिर के पास राकेश पिता मांगीलाल अहिरवार, निवासी सत्संग कालोनी ने नागपुरकलॉ निवासी एक बुजुर्ग के साथ गालियां देकर मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी है। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार रघुराज सिंह पिता एकराम सिंह चौहान 60 वर्ष ने शिकायत दर्ज करायी है कि राकेश पिता मांगीलाल अहिरवार निवासी सत्संग कालोनी ने उसे थप्पड़ मारे और गालियां देते हुए जान से मारने की धमकी भी दी है।








