रांची। झारखंड में विधानसभा चुनाव दो चरणों में होंगे और 23 नवंबर को चुनावी परिणाम आयेगा। इसकी घोषणा मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने मंगलवार को की। महाराष्ट्र की 288 विधानसभा सीटों के लिए एक चरण में 20 नवंबर को मतदान, नतीजे 23 नवंबर को आयेंगे केंद्रीय चुनाव आयोग ने प्रेस कांफ्रेंस कर झारखंड और महाराष्ट्र के विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान किया।
मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि झारखंड में दो चरणों में चुनाव होंगे। पहला चरण 13 नवबंर और दूसरा 20 नवंबर को होगा। झारखंड में एक साथ 23 नवंबर को मतगणना होगी। उन्होंने बताया कि झारखंड में 81 विधानसभा सीटों के लिए चुनाव होगा।
इसमें सामान्य 44, एसटी 28 और एससी 9 सीटें हैं। झारखंड विधानसभा चुनाव में 2.6 करोड़ से ज्यादा मतदाता मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। कुल 20281 क्षेत्रों में 29562 पोलिंग स्टेशन बनेंगे। शहरी क्षेत्रों में 5042 और ग्रामीण क्षेत्रों में 24520 मतदान केंद्र होंगे।
झारखंड और महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव की घोषणा, इन तारीखों में होगा मतदान और मतगणना


Rohit Nage
Rohit Nage has 30 years' experience in the field of journalism. He has vast experience of writing articles, news story, sports news, political news.
For Feedback - info[@]narmadanchal.com







